Chaibasa News : भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी सेकिया जानलेवा हमला, फरार

चाचा दामु सिंकु की हालत गंभीर चाईबासा सदर अस्पताल से जमशेदपुर भेजा गया

चाईबासा.

टोंटो के सेरेंगसिया गांव के पैदमपुर टोला में बुधवार शाम करीब चार बजे एक भतीजे ने अपने सगे चाचा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दामु सिंकु (50) गंभीर रूप से घायल हो गया है. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने से चिकित्सकों ने उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भतीजे परगना सिंकु ने चाचा दामु सिंकु का मुर्गा मार रहा था. जब उसने मुर्गे को मारने का कारण पूछा तो भतीजा झगड़ा करने लगा और घर के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी.

शाम करीब चार बजे दामु सिंकु अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था. उसे अकेले पाकर परगना सिंकु ने कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया. जिसमें उसकी बायें कनपटी के ऊपर गंभीर चोट आयी है. वह लहूलुहान हो कर गिर गया. पिता पर हमला होते देख उसका बेटे बुरजू सिंकु ने घर के बड़ो और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में उठा कर घर ले गये. फिर गाड़ी की व्यवस्था कर उसे टोंटो सीएचसी लाया गया.

जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर टोंटो थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >