Chaibasa News : कार चालक ने दो नाबालिग को रौंदा भागने के दौरान ग्रामीणों ने दबोचा

ओडिशा के ररुआं की ओर से आ रही थी

मझगांव. मझगांव थाना के उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे नशे में धुत कार चालक ने दो नाबालिग को रौंद दिया. भागने के प्रयास में चालक ने प्रखंड कार्यालय के समीप खड़ी एक बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद कार का टायर फटने से चालक भाग नहीं सका और करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, ओडिशा के ररुआं की ओर से आ रही कार ने पैदल घूम रहे दो नाबालिग मोहम्मद वसीउद्दीन और मोहम्मद आयान को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि चालक पूरी तरह नशे में धुत था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चों को गंभीर चोटों लगी हैं. घटना के बाद भाग रहे चालक को मझगांव थाने के समीप ग्रामीणों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घायलों की स्थिति गंभीर

मझगांव पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को मझगांव रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद वसीउद्दीन के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोहम्मद आयान का पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, कार मालिक की पहचान कुमारडुंगी निवासी सुजीत बारिक के रूप में हुई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >