Chaibasa News : पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर जान दी

नोवामुंडी: पुलिस ने यूडी का केस दर्ज किया, घटना की जांच में जुटी

नोवामुंडी. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया थाना क्षेत्र की खास जेटेया बाजार बस्ती निवासी 53 वर्षीय चंद्र मोहन तिरिया ने सोमवार की रात साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक जेटेया पंचायत के मुखिया संजीव तिरिया के चचेरे भाई थे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा. घर वालों के बयान पर मामला दर्ज किया. थानेदार बाेस मुंडू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल की जांच व लाश को देखने से आत्महत्या लग रही है. जिस साड़ी से फंदा लगाया था, उसे घर से लेकर आया था. मृतक की मां ने इसकी पुष्टि की है. घर वालों के बयान व आसपास के लोगों से ली गयी जानकारी के आधार पर यूडी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल पाएगी.घर वालों ने बताया कि पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था. पत्नी छोडकर मायके चली गयी थी. इनके दो बेटे हैं. रोशन तिरिया 16 वर्ष व जितेंद्र तिरिया 10 वर्ष का है. दोनों ही प्लस टू विद्यालय जेटेया में पढ़ता है. इधर, जेटेया ग्राम पंचायत के मुखिया संजू तिरिया ने बताया कि मेरे चचेरे भाई चंद्र मोहन तिरिया की मौत आत्महत्या नहीं है. बड़े भाई आत्महत्या नहीं कर सकते हैं, इसलिए इसकी तहकीकात अच्छी तरह से होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >