Chaibasa News : 216 विद्यार्थियों की पढ़ाई एक शिक्षक के भरोसे, ग्रामीण चंदा कर युवाओं को करेंगे बहाल

झींकपानी. हाथीमंडा के ग्रामीणों ने शिक्षा व अन्य मुद्दों पर बैठक की

झींकपानी. झींकपानी के हाथीमंडा में रविवार को ग्रामीण मुंडा जगदीश अल्डा की अध्यक्षता में शिक्षा व अन्य मुद्दों पर एक बैठक हुई. बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथीमंडा में 216 विद्यार्थियों पर एकमात्र शिक्षक हैं. ऐसे में बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी उदासीनता के कारण बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं. सर्वसम्मति से विद्यालय में गांव के शिक्षित व बेरोजगार युवकों को बहाल करने का निर्णय हुआ. इसका खर्च ग्रामीण मिलकर उठायेंगे. इसके लिए प्रत्येक बच्चों के अभिभावक 50-50 रुपये सहयोग राशि जमा करेंगे. गांव के नौकरी पेशा व व्यवसायी वर्ग से भी सहयोग लिया जायगा. इस संबंध में उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया जायेगा.

शिक्षा व्यवस्था के मूल्यांकन को कमेटी बनी

हाथी मांडा गांव में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ग्राम विकास शिक्षा समिति का गठन किया गया. कमेटी शिक्षण व्यवस्था की लगातार माॅनिटरिंग (मूल्यांकन) करेगी. कमेटी के अध्यक्ष बुधन सिंह अल्डा बनाये गये. सचिव सतारी अल्डा व कोषाध्यक्ष मानकी अल्डा बनाये गये. समिति के संरक्षक ग्रामीण मुंडा जगदीश अल्डा व सलाहकार महाती पुरती, विजय सिंह पुरती व गुलशन अल्डा बनाये गये.

बैठक में लक्ष्मी अल्बा, लक्ष्मी कुई, डिम्पल अल्डा, विराज देवगम, मोयका देवगम, बुधन सिंह अल्डा व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >