Chaibasa News : 180 शिक्षकों को योगदान की तिथि से होगा वेतन भुगतान

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा कार्यालय को दिया आदेश

चाईबासासरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा कार्यालय को योगदान की तिथि से शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश दिया है. सरकारी कर्मियों की तरह शिक्षकों को योगदान की तिथि से वेतन भुगतान होगा. इस मामले को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने पिछली सरकार के समक्ष उठाया था. इससे रांची जिला के 137, खूंटी के 12, जमशेदपुर के 10, चाईबासा के 4, धनबाद के 7, बोकारो के 3, गुमला के 7 सहित पूरे राज्य के शिक्षकों का प्रथम योगदान की तिथि से भुगतान हो पायेगा. संघ ने स्कूली शिक्षा विभाग के विभागीय मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह व माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया है.

क्या है मामला

दरअसल, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी को नवनियुक्त शिक्षकों को तीन दिन के अंदर संबंधित विद्यालय में योगदान करने के बाद कार्यालय से विरमित कर देना था. वहीं, कई शिक्षकों को विद्यालय में योगदान के लिए तीन दिन के बाद विरमित किया गया. वेतन भुगतान डीइओ कार्यालय में योगदान की तिथि से न कर विद्यालय में योगदान की तिथि से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >