Chaibasa News : राशन डीलरों की समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे : दीपक बिरुवा

पीडीएस डीलरों ने लंबित कमीशन भुगतान की लगायी गुहार, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा. ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड इकाई की जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांग को लेकर रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा से सरनाडीह स्थित उनके कार्यालय पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर लंबित कमिशन भुगतान की गुहार लगायी है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना चलाने वाले जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को जनवरी 2025 से लेकर अगस्त तक में किसी-किसी जिले को दो माह का भुगतान किया गया है. कोरोना अवधि का कहीं तीन माह, तो कहीं सात माह तक का कमीशन अभी तक बकाया है. सितंबर 2023, दिसंबर 2024 की भी राशि का पता नहीं है. राज्य खाद्य योजना के माध्यम से वितरित होने वाले ग्रीन कार्डों के चावल, चना दाल, नमक का कमीशन कुछ जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों में 18 माह से भुगतान नही किया गया है, जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला भी शामिल है. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया है कि वर्तमान विधानसभा सत्र में डीलरों की स्थिति को सरकार के समक्ष रखें. मंत्री ने इन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. मौके पर काफी संख्या में जिले के राशन दुकानदार मौजूद थे.

बड़ालिसिया पीएचसी बनेगा सीएचसी, मंत्री ने किया शिलान्यास

मंत्री दीपक बिरुवा की पहल पर टोंटो प्रखंड के बड़ा लिसिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिली है. निर्माण शीघ्र शुरू होगा. मंत्री ने रविवार को पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. भवन निर्माण के बाद 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती होगी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, जिला परिषद सदस्य राज नारायण तुबिद, ग्रामीण मुंडा सोना सेलेम हासदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मंगल तुबिद, टोटो बीडीओ ललित भगत, युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हांसदा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >