Chaibasa News : बाइक सवार ने सड़क पार कर रही वृद्धा को धक्का मारा, मौत

चक्रधरपुर-रांची मार्ग पर मतकमबेड़ा गांव के पास हुई दुर्घटना

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर- रांची मुख्य मार्ग एनएच -75 (ई) मतकमबेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना से वृद्ध महिला गंभीर हो गयी व बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया. अनन-फानन में घायल महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंदगांव के मतकमबेड़ा गांव निवासी विसांगी बांकिरा (62) सड़क पार कर रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना होने से वृद्ध महिला का गला का हड्डी टूट गया है. प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी टेंपो पलटी छह छात्रा समेत 10 लोग घायल, एक रेफर

गोइलकेरा. एनएच 320 डी में गोइलकेरा से डेरवा जा रही यात्रियों से भरी टेंपो बुधवार को पलट गयी. हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 3.30 बजे यात्रियों को लेकर टेंपो डेरवा जा रही थी. वाहन में 15 लोग सवार थे. महादेवशाल एस मोड़ के पास टेंपो पलट गयी, जिसमें 6 छात्राएं घायल हो गयीं. 4 अन्य घायल हादसे के बाद घटनास्थल से भाग गये. जबकि घायल छात्राओं को गोइलकेरा सीएचसी लाया गया. एक छात्रा की स्थिति गंभीर होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि पांच अन्य का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है.

घायल छात्राएं

आयुष्का नाग, बालिका मध्य विद्यालय, कक्षा 5, महादेवशाल

अनुष्का नाग, बालिका मध्य विद्यालय, कक्षा 1, महादेवशाल

अंजोरिया सुरीन, प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 9, तरकटकोचा

रीना सांडिल, प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 10, तरकटकोचा

मारिया बोदरा, प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 7, आमझरन

अंजू लुगुन, प्रोजेक्ट हाई स्कूल, कक्षा 10, महादेवशाल ( रेफर)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >