टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय ने लौटाई 150 लोगों के आंखों की रोशनी

Chaibasa (नोवामुंडी): टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय की ओर से 150 लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया और मंगलवार को सभी का निशुल्क चश्मा बांटा गया.

Chaibasa (नोवामुंडी): टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय परिसर में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके 150 लाभार्थियों के बीच निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन और शंकर नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में शंकर नेत्रालय के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 150 जरूरतमंद लोगों की आंखों की सफल सर्जरी की गई थी. सर्जरी के बाद आज सभी मरीजों को चश्मे प्रदान किए गए, जिससे उनकी दृष्टि के साथ-साथ जीवन में भी नई रोशनी लौटी.

लोगों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के कलेक्टर हेड तुलसी दास गनवीर, यूनिट लीड संदीप केसरवानी, पब्लिक हेल्थ मैनेजर डॉ कुशल कुमार साहू, डमरू धर महंत, आशीष कुमार महतो, रजनी गोप सहित फाउंडेशन के सभी कर्मचारी और शंकर नेत्रालय की टीम उपस्थित रही. लाभार्थियों ने इस मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया. यह पहल समाज के प्रति संवेदनशील सहयोग की एक प्रेरक मिसाल है.

ये भी पढ़ें…

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >