Chaibasa News : मेहनत व लगन से मिलती है सफलता

मधुसूदन पब्लिक स्कूल में अचीवर्स मीट का आयोजन, 40 टॉपर हुए सम्मानित, कमांडेंट अंबुज मुथाल ने कहा

चक्रधरपुर. शहर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल व मधुसूदन महतो हाइस्कूल की ओर से रविवार को अचीवर्स मीट का आयोजन किया गया. इसमें 10वीं व 12वीं बोर्ड के 40 टॉपर विद्यार्थियों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथाल व विद्यालय के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. एमपीएस के प्राचार्य के नागराजू व एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत तिवारी ने सत्र 2024-25 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया. टॉपर विद्यार्थियों को कमांडेंट अंबुज मुथाल, चेयरमेन श्याम सुंदर महतो, सच्चिदानंद राम, शिवचरण महतो, गणेश्वर महतो, नृपेंद्र महतो, ओमप्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, नागेश्वर प्रधान, प्रभात महतो, यशोदा महतो, आरती कोड़वार, दिनेश चक्रवर्ती, बसंत महतो, जन्मजय महतो, जीवेश महतो ने सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि अंबुज मुथाल ने कहा कि बच्चे समय का सदुपयोग करें, सफलता निश्चित मिलेगी. अनुशासित रह कर समय का सदुपयोग योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता हासिल होगी. श्री मुथाल ने टॉपर विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने को लेकर कई सारी महत्वपूर्ण बातों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन केएल नारायण व धन्यवाद ज्ञापन बसंत महतो ने किया.

40 टॉपर विद्यार्थी, जो सम्मानित हुए.

अचीवर मीट में एमपीएस के कक्षा 10 के आशीष साह, प्रगति कुमारी, ऋषा ज्योतिषी, शासवंत शर्मा, आदित्य प्रकाश, दीक्षिता महतो, नितेष महतो, अनन्या महतो, जिशान महतो, आदिती, इंटर साइंस के रोशन मिश्रा, अंजना कुदादा प्रिया, अरशु हांसदा, प्रिंस मेलगांडी, राधिका चौरसिया, विक्की मांझी, संभव नंदा, राज पूर्ति, परिनिधि साह, नेहा प्रधान, इंटर कला की दीपिका केडिया, नैतिक केसरी, श्वेता बोदरा, यह भारद्वाज, कमलेश आलडा, प्रतिभा प्रधान, विद्यारानी प्रधान, खुशी सिंह, बालाजी चौहान, शेखर महतो, मधुसूदन महतो हाइस्कूल के योगेश महतो, दुर्गी हांसदा, निमिशा कुमारी, अनुष्का कालुंडिया, सावन सवैया, मुरारी नायक, पंकज महतो, शिवानी गुप्ता, गायत्री प्रधान, कुलचंद कोड़ाह, सावन महतो को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आशीष साह व दीपिका केडिया को मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार

मधुसूदन पब्लिक स्कूल के टॉपर विद्यार्थी आशीष साह, दीपिका केडिया व रोशन मिश्रा तथा मधुसूदन महतो उवि के योगेश महतो को मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया. इन्हें स्कूल परिवार की ओर से 10 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया. इसके अलावे दुर्गी हांसदा को शिरोमणी स्मृति पुरस्कार, निमिशा कुमारी को सरस्वती देवी स्मृति पुरस्कार एवं दीपिका केडिया को मंदोदरी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इन्हें पांच हजार रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >