Chaibasa News : जगन्नाथपुर राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय में बाल संसद गठित

राजकीय रस्सेल उच्च प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन किया गया.

जगन्नाथपुर.

राजकीय रस्सेल उच्च प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन किया गया. 11वीं के छात्र मिचराय दोराइबुरु को प्रधानमंत्री, जितेन कुम्हार उप प्रधानमंत्री, बागुन सिंकु अनुशासन मंत्री, राजकमल बोयपाई उप अनुशासन मंत्री, सुधीर पूर्ति व सेलांती पिंगुवा स्वास्थ्य मंत्री, खुशी लागुरी उप स्वास्थ्य मंत्री, नागु हेब्रम सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, करुण कुमार उप सुरक्षा मंत्री, जेवियर सोरेन शिक्षा मंत्री, सुरभी वर्मा उप शिक्षा मंत्री, प्रिया पूर्ति खेल मंत्री, शुभम लोहार उप खेल मंत्री, नभिब भुईयां कौशल विकास मंत्री, ज्योति सिंकु उप कौशल मंत्री, विश्वनाथ सिंकु जल संरक्षण एवं पेयजल मंत्री, अमृता नायक उप जल सरंक्षण एंव पेयजल मंत्री, सुलोचना गोप पर्यावरण मंत्री, राम दिग्गी उप पर्यावरण मंत्री, राज कुमार सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री, आयगा उप सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री, शुभम कोड़ा संचार एवं संपर्क मंत्री, विरेंद्र हेस्सा विद्युत विभाग मंत्री, अनुराधा कुमारी उप विद्युत विभाग मंत्री, बसंती पूर्ति पोषण मंत्री व कैलाश गोप को उप पोषण मंत्री बनाया गया. अनुशासन विभाग के सदस्य के रूप में नेहा सिंह, सत्यजीत कुजुर, सौरभ कुमार साहू, दीपिका बोबोंगा आदि को चुना गया है. स्वच्छता विभाग के सदस्य नमिता गगाराई, प्रकाश जेराई, सबा प्रवीण, खुशबू प्रवीण आदि को बनाया गया है. चयन प्रक्रिया के बाद सभी को शपथ दिलायी गयी.

बच्चों को बैच पहनाकर किया गया सम्मानित

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य सुषमा जोंको ने बाल सांसदों को बैच पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बच्चों में लोकतांत्रिक समझ को विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है. हम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास करना चाहते हैं. मौके पर अरविंद कुमार तिवारी, बाल संसद के प्रभारी शिक्षक कमल किशोर कंडाईत, सुजाता कुमारी, मनोरमा प्रधान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >