Chaibasa news : विद्यार्थियों ने कटोरा लेकर शिक्षा की भीख मांगी, 20 दिनों में समाधान नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी

कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं के लिए एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन

चाईबासा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले विद्यार्थियों ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी की. मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, मझगांव समेत अन्य कॉलेजों से लगभग तीन दर्जन विद्यार्थियों ने कॉलेजों में मूलभूत सुविधा बहाल करने के लिए कटोरा लेकर भीख मांगी. छात्रों ने तीन घंटे प्रदर्शन के बाद कुलसचिव डॉ पी सियाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. 20 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी की बात कही. प्रदर्शन में तुलसी महतो, गोविंद कच्छप,रेशमा , धनकुमार समेत लगभग तीन दर्जन विद्यार्थी उपस्थित थे.

कोल्हान के जिला मंत्री दुर्गा बोदरा ने कहा कि शिक्षा व मूलभूत सुविधाओं के लिए विश्वविद्यालय को आवेदन दे-देकर थक गये हैं. आज कटोरा पकड़कर शिक्षा की मांग करने आये हैं. कॉलेजों में कहीं शिक्षक नहीं हैं, तो कहीं सुविधाएं नहीं हैं. छात्रों का भविष्य अंधेरे में है.

विद्यार्थियों ने अलग-अलग कॉलेजों के लिए अलग-अलग मांग पत्र सौंपा. पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि 20 दिनों में समाधान नहीं होने पर कोल्हान विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेंगे.

कोट:

हम जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास करेंगे.

– डॉ पी सियाल, कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >