Chaibasa News : मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब ने यंग झारखंड को हराया

मेघाहातुबुरू टीम के आशीष तंवर ने सर्वाधिक 60 रन बनाये

चाईबासा

.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार से शुरू हुए एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के उद्घाटन मुकाबले में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा को मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से पराजित किया. जीत के साथ मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को चार अंक मिले. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गये मैच में टॉस मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखंड क्रिकेट क्लब ने पूरे तीस ओवर खेलकर नौ विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. वामहस्त बल्लेबाज अरविंद कुमार ने छह चौके एवं तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में आदित्य यादव ने 36, सत्यम यादव ने 31, श्रीजन सिंह ने 23 तथा मो. इमरोज ने 14 रनों का योगदान दिया. मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से आशीष तंवर ने 37 रन देकर तीन विकेट तथा अमोश एक्का ने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किये. जबकि सुरज कुमार, प्रगति कुमार, अर्पित महंथा एवं प्रशांत कुमार को एक-एक सफलता हाथ लगी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के आशीष तंवर ने सात चौके एवं एक छक्का की मदद से 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि अमोश एक्का ने भी छह चौके एवं तीन छक्के की सहायता से नाबाद 57 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अन्य बल्लेबाजों में प्रगति कुमार ने 30, सुरज कुमार ने 24 तथा अर्पित महंता ने 11 रन बनाये. यंग झारखंड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरविंद कुमार ने 18 रन देकर दो विकेट, श्रीजन सिंह, तनवीर राजा, सन्नी मिश्रा, सत्यम यादव एवं अनिकेत सिंह को एक-एक विकेट मिला.

आज का मैच: यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा बनाम लारसन क्लब चाईबासा के बीच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >