Chaibasa News : खड़े ट्रेलर से तेज रफ्तार बाइक टकरायी, दो युवक गंभीर

दोनों युवकों को चाईबासा रेफर किया गया

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर पदमपुर पुलिया के समीप मंगलवार दोपहर तीन बजे तेज बाइक सवार ने खड़े ट्रेलर में धक्का मार दिया. इससे बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. यहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सोनुआ थाना के बेगुना गांव निवासी कमलेश प्रधान तथा नरसिंह माझी एक ही बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पदमपुर पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा टकरायी. इसमें दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में कमलेश प्रधान का एक पैर पूरी तरह जख्मी हो गया हैं. उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी है. जबकि नरसिंह माझी के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. दोनों की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >