Chaibasa News : शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गया जेल

युवती गर्भवती हुई तो मई 2024 में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया

चाईबासा.

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती के साथ वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने किरीबुरू महिला थाना में जैंतगढ़ के मैदान मुहल्ला निवासी दानिश अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता का सदर अस्पताल, चाईबासा में मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कई वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. जब वह गर्भवती हुई तो मई 2024 में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. फरवरी 2025 से पीड़िता ने शादी का दबाव दिया, तो हत्या की धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >