निकाय चुनाव मतगणना से पहले सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आईईडी किया बरामद

IED Recovery: झारखंड के सारंडा में मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य सड़क पर टोंटोगाढ़ा गांव के पास आईईडी बरामद हुआ. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम हुई. सुरक्षा बलों ने बम को निष्क्रिय कर दिया. करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा. एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की. घटना से संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

मनोहरपुर से राधेश सिंह की रिपोर्ट

IED Recovery: झारखंड के सारंडा क्षेत्र में निकाय चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों ने मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य सड़क पर आईईडी बरामद किया, जिसे बाद में ब्लास्ट करके निष्क्रिय कर दिया गया. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोंटोगाढ़ा गांव के समीप की है. सूचना मिलते ही सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गये और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि, इसकी सूचना मिलने पर इलाके में पूरी तरह से हड़कंप मच गया.

नक्सलियों की साजिश नाकाम

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इनपुट मिला था कि छोटानागरा थाना क्षेत्र और किरिबुरु इलाके के आसपास नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया है. सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान टोंटोगाढ़ा गांव के पास सड़क किनारे से आईईडी बरामद किया गया.

सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

आईईडी मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान करीब ढाई घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन आसपास के इलाके की भी जांच की, ताकि किसी अन्य विस्फोटक की आशंका को खत्म किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: झारखंड नगर निकाय चुनाव के काउंटिंग की उल्टी गिनती शुरू, कल सुबह आठ बजे से गिनती

एसपी ने की पुष्टि

इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अमित रेनू ने बताया कि समय रहते आईईडी बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गश्त और सर्च अभियान जारी है. सारंडा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में आईईडी की बरामदगी को गंभीर सुरक्षा चुनौती माना जा रहा है. हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता से संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया.

इसे भी पढ़ें: सबसे सटीक, सबसे तेज: झारखंड निकाय चुनाव अपडेट देखें प्रभात खबर पर, ग्राउंड जीरो से लाइव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >