बंदगांव: कराईकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है.उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने, किसी भी गैरकानूनी कार्य का विरोध करने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की.सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय नशा न करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया.इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे.
कराईकेला थाना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, नियमों के पालन का दिया संदेश

कराईकेला थाना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, नियमों के पालन का दिया संदेश | Prabhat Khabar Network
Copied link
कराईकेला थाना में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने सड़क सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।