रथयात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

चाईबासा में 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस और शांति समिति के सदस्यों ने बैठक की। जानिए पूरी जानकारी।

प्रतिनिधि, चाईबासा

आगामी 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को सदर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रथ यात्रा मार्ग, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर चर्चा की गयी.

शांति समिति सदस्य त्रिशानु राय ने जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पॉकेटमारी, मोबाइल चोरी और छेड़खानी रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती का सुझाव दिया. एसडीपीओ ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया. मौके पर हीरालाल महतो, संजय मिश्रा, निरंजन गोयल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >