Chaibasa News : घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

महिला के माता-पिता बाजार गये थे, आरोपी ओडिशा का निवासी

सोनुआ.

सोनुआ थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला (40) के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी ओडिशा के क्योंझर जिला का निवासी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, दिव्यांग महिला घर में अकेली थी और उसके माता-पिता बाजार गये थे, इस दौरान महिला को घर में अकेली पाकर घर आये युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बचाव के लिए जब वह चिल्लाने लगी, तो आरोपी फरार हो गया. आरोपी रिश्ते में फुफेरा भाई बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >