Chaibasa News : तेज रफ्तार बाइक बस से टकरायी, दो युवक घायल

हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

चाईबासा.

चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बासा टोंटो गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बस से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान पांड्रासाली ओपी अंतर्गत रूइडीह गांव के बांदासाई टोला निवासी रमेश बेसरा और लादुरा तियु के रूप में की गयी. इस हादसे में रमेश बेसरा का सिर, हाथ व चेहरे पर गंभीर चोट आयी है. वहीं लादुरा के पैर में चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, वे दोनों चाईबासा से एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में टोंटो गांव के पास आगे जा रही बस से बाइक टकरा गयी. जिससे दोनों गिरकर घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया.

हाता-चाईबासा मार्ग पर दो ट्रेलर खेत में गिरे, बचा चालक

राजनगर.

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रोला गांव के समीप बीती रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. आमने-सामने से आ रहे दो ट्रेलर की सीधी टक्कर तो नहीं हुई, लेकिन अनियंत्रित होकर दोनों वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरे. हादसे में दोनों ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (ओडी 09 वी 5125), जो कोयला लोड कर हाता की ओर जा रहा था, वहीं विपरीत दिशा से ट्रेलर (जेएच 16 के 1299) सीमेंट के छोटे खंभे लेकर चाईबासा की ओर आ रहा था. जैसे ही दोनों वाहन रोला गांव के पास आमने-सामने आए, टक्कर की स्थिति बन गयी. चालक की सतर्कता से सीधी भिड़ंत तो टल गयी, लेकिन संतुलन खोने के कारण दोनों ट्रेलर सड़क किनारे खेत में पलट गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >