रमजान का पाक माह शुरू, झारखंड में 6 साल की लामिया ने रखा 13 घंटे का पहला रोजा

मौलानाओं ने बताया कि इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान 12 मार्च से शुरू हो गया. इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने को माह ए रमजान कहा जाता है. 6 साल की लामिया ने रखा 13 घंटे का पहला रोजा

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है. मंगलवार को लोगों ने पहला रोजा रखा. 6 साल की लामिया ने भी 13 घंटे का पहला रोजा रखा. रमजान के इस पवित्र महीने में इस्लाम धर्मावलंबियों ने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की.

मौलानाओं ने बताया कि इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान आज यानी 12 मार्च से शुरू हो गया है. इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने को रमजान का महीना कहा जाता है. इस महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद होती है. रमजान के दौरान मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह का इबादत करते हैं.

रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष 11 अप्रैल को ईद-ऊल-फितर बनाया जायेगा. बताया कि रमजान में सेहरी और इफ्तार का समय बदलता है.

Read Also : Ramadan 2024: पाक और खास है रमजान का महीना, जानें इसके नियम

इस्लामिक जानकारों के अनुसार, रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है. पांच सिद्धांतों में नमाज, दान, आस्था, हज और रोजा शामिल है.

लामिया ने रखा 13 घंटे का पहला रोजा

जैंतगढ़ निवासी काशिफ रजा की छह वर्षीय पुत्री लामिया काशिफ ने मंगलवार को पूरे एहतमाम के साथ 13 घंटे का पहला रोजा मुकम्मल किया. उसने अल्लाह से अपने इल्म की तरक्की के लिए दुआ मांगी. लामिया केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा यूकेजी की छात्रा है.

Read Also : Ramadan (Ramzan) Mubarak Wishes 2021, Images, Quotes: रमज़ान का चाँद दिखा, रोज़े की दुआ मांगी . . . अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यहां से भेजें रमदान की ढेर सारी शुभकामनाएं

उसका कहना है कि रोजा रखने की प्रेरणा मुझे अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी से मिली. लामिया की मां एहसाना फिरदौस का कहना है कि लामिया के जीवन का यह पहला रोजा है. लामिया ने सेहरी में खुद से उठकर एक रोटी खाई और पानी पी कर रोजा रखा. फिर सुबह की नमाज अदा कर के सो गयी.

चाईबासा में रोजे की समय-सारिणी

रोजा की तिथिसेहरी का समयइफ्तारी का समय
12 मार्च4.39 बजे6.00 बजे
13 मार्च4.38 बजे6.01 बजे
14 मार्च4.37 बजे6.01 बजे
15 मार्च4.36 बजे6.01 बजे
16 मार्च4.35 बजे6.01 बजे
17 मार्च4.34 बजे6.02 बजे
18 मार्च4.34 बजे6.02 बजे
19 मार्च 4.32 बजे 6.03 बजे
20 मार्च 4.31 बजे 6.03 बजे
21 मार्च 4.30 बजे 6.04 बजे
22 मार्च 4.29 बजे 6.04 बजे
23 मार्च 4.28 बजे 6.04 बजे
24 मार्च 4.27 बजे 6.05 बजे
25 मार्च 4.26 बजे 6.05 बजे
26 मार्च 4.25 बजे 6.05 बजे
27 मार्च 4.24 बजे 6.06 बजे
28 मार्च 4.23 बजे 6.06 बजे
29 मार्च 4.22 बजे 6.06 बजे
30 मार्च 4.21 बजे 6.07 बजे
31 मार्च 4.20 बजे 6.07 बजे
1 अप्रैल 4.19 बजे 6.07 बजे
2 अप्रैल 4.18 बजे 6.07 बजे
3 अप्रैल 4.17 बजे 6.08 बजे
4 अप्रैल 4.16 बजे 6.08 बजे
5 अप्रैल 4.15 बजे 6.09 बजे
6 अप्रैल 4.14 बजे 6.09 बजे
7 अप्रैल 4.13 बजे 6.10 बजे
8 अप्रैल 4.12 बजे 6.10 बजे
9 अप्रैल 4.11 बजे 6.10 बजे
10 अप्रैल 4.10 बजे 6.10 बजे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >