चक्रधरपुर : पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली 18625 18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है. रविवार को परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर लिंक केबिन-राजगिर-तिलया-पैमार-बंधुआ होकर चलेगी. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेल मंडल में पुनपुन-परसा बाजार के बीच डाउन लाइन पर (किलो मीटर 11/38-32) ब्रिज संख्या-21 में पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन की आवाजाही पर रोक लगा दी है.
एहतियात के तौर पर ब्रिज से ट्रेनों को नहीं चलाने का निर्देश
बताया जाता है कि शुक्रवार रात 8.10 बजे से ब्रिज पर पानी का स्तर बढ़ गया है. इसको देखते हुए रेलवे के इंजीनियरों द्वारा अगले आदेश तक एहतियात के तौर पर ब्रिज से ट्रेनों को नहीं चलाने का निर्देश दिया है.
रविवार को रद्द हुई दानापुर मंडल की 10 मेमू ट्रेनें
63242 गया-पटना मेमू 63244 गया- पटना मेमू 63245 पटना- गया मेमू 63247 पटना- गया मेमू 63248 गया-पटना मेमू 63251 पटना - गया मेमू 63256 गया- पटना मेमू 63274 पटना-राजगिर मेमू 63250 गया-पटना मेमू 63253 पटना- गया मेमू
