ड्यूटी से लौटकर खाना खाकर सोया रेलकर्मी, सुबह पत्नी ने जगाया तो उड़े होश... पढ़े पूरी खबर

चक्रधरपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग के ग्रेड-1 कर्मचारी ए काली राव का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके अचानक निधन से रेलवे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ए काली राव का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे रेलवे ऑफिसर क्लब में इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. उनके अचानक निधन की खबर से रेलवे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. काली राव चक्रधरपुर रेलवे की लोको कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात ए काली राव ने रोज की तरह परिवार के साथ खाना खाया और सोने चले गये. शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे. अनहोनी की आशंका पर परिजन तत्काल उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. घटना की सूचना मिलते ही उनके सहकर्मी और आसपास के लोग रेलवे अस्पताल पहुंच गये. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में थी पहचान

ए काली राव लंबे समय से रेलवे में सेवा दे रहे थे. सहकर्मियों के बीच वे मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे. लंबे कार्यकाल के दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके मधुर संबंध रहे. उनके अचानक निधन से सहकर्मी गहरे सदमे में हैं. शनिवार को रेलवे ऑफिसर क्लब और मैकेनिकल विभाग में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >