Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर यूजीसी के समर्थन में धरना

कोल्हान विवि गेट के पास धरना पर बैठे विद्यार्थी.

चाईबासा.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी गैजेट नोटिफिकेशन के समर्थन में झारखंड पुनरुत्थान अभियान स्टूडेंट्स विंग के जिला अध्यक्ष समीर हेंब्रम की अध्यक्षता में गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने केयू की कुलपति की अनुपस्थिति में राज्यपाल के नाम परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा. बासिल हेंब्रम ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यूजीसी नोटिफिकेशन का विरोध-प्रदर्शन उनके रुग्णता को प्रदर्शित करता है. यूजीसी के गैजेट नोटिफिकेशन के खिलाफ देश में उबाल तार्किक नहीं है. इस मौके पर सन्नी सिंकु, अमृत माझी, सुरेश सवैंया, सुमंत ज्योति सिंकु, नारायण कांडेयांग, सुरेश चंद्र सोय, बलभद्र सवैया, सचिन बोदरा, प्रिया हेंब्रम, कुंती बोयपाई, विशाल गुड़िया, नीलम जामुदा, सरिता मुंडरी, कनक पिंगुवा, लीयु जामुदा, विनिता, किरण गागराई, संक्रांति सुंबरुई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >