Chaibasa News : मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकेबंदी स्थगित

गुवा के बहदा गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक की

गुवा.

गुवा के बहदा गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता गांव के मुंडा रोया सिद्धू ने की. यहां सर्वसम्मति से घोषणा की गयी कि 22 दिसंबर, 2025 को मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकेबंदी फिलहाल स्थगित रहेगी. यह निर्णय जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, किरीबुरु एसडीपीओ अजय कुमार केरकेट्टा, छोटानागरा थाना प्रभारी बलवंत दुबे व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर लिया गया. बैठक में जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द मेघाहातुबुरु खदान की नयी सीएसआर सूची में बहदा गांव को शामिल किया जायेगा. वहीं, कहा गया कि 22 दिसंबर को जिला प्रशासन व सेल प्रबंधन के बीच बैठक कर मुद्दे को सुलझाया जायेगा.

गौरतलब हो कि मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन ने बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं करने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को बहदा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई थी, जिसमें आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया था. बैठक में मुंडा रोया सिद्धू, बिरसा हांसदा, दुला चाम्पिया, सीताराम मांझी, गणेश सिद्धू, कामेश्वर मांझी, मंगल सिद्धू, सोहन मांझी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >