पॉलिटेक्निक की परीक्षा आज तीन केन्द्राें पर,1,585 परीक्षार्थी होंगे शामिल

चाईबासा में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी। 3 केंद्रों पर 1585 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

प्रतिनिधि, चाईबासा

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में रविवार, 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शिनिवार को बैठक के साथ ही ब्रीफिंग का आयोजन किया गया.बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.वहीं वर्चुअल माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक व परीक्षा आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया.बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन चाईबासा शहर के 3 परीक्षा केंद्रों पर होगी. जिसमें कुल 1,585 परीक्षार्थी भाग लेंगे. उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी पदाधिकारियों को परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.

सघन जांच की होगी व्यवस्था

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच की व्यवस्था की जाए. विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया. वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया. मानसून के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने विशेष तैयारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि बारिश के कारण कोई परीक्षार्थी भीगकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उनके लिए केंद्र परिसर में ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए. साथ ही अतिरिक्त छतरी, तौलिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखी जाएं.

सीसीटीवी कैमरे समेत सभी गोपनीयता बनाने का निर्देश

बैठक के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सुचारु संचालन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं वितरण, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के सिटिंग प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा का शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil Ranjan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >