पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के तीन केंद्रों पर 1,585 परीक्षार्थी होंगे शामिल

चाईबासा में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी। तीन केंद्रों पर 1,585 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने दिए कदाचारमुक्त परीक्षा के निर्देश।

प्रतिनिधि, चाईबासा: रविवार 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक सह ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया गया. वहीं वर्चुअल माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन चाईबासा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें 1,585 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को परीक्षा का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में

जांच की व्यवस्था

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच की व्यवस्था की जाए. विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया.

परीक्षा केंद्रों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था

मानसून के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने विशेष तैयारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि बारिश के कारण कोई परीक्षार्थी भींगकर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो उनके लिए केंद्र परिसर में ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए. साथ ही अतिरिक्त छतरी, तौलिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रखी जाएं ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े और वे निर्बाध रूप से परीक्षा में शामिल हो सकें.

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा

लगानेबैठक के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सुचारु संचालन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं वितरण, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गयी.

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन करने का निर्देशउपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों से प्रत्येक परीक्षा केंद्र के सिटिंग प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए परीक्षा का शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहींउपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त, किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, ट्रेजरी ऑफिसर सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >