प्रतिनिधि, जैंतगढ़
जगन्नाथपुर पुलिस ने चंपुआ के अलीनगर में फरार आरोपी मो. फरहान उर्फ चुन्नू के घर इश्तेहार चिपकाया. आरोपी के खिलाफ चाईबासा न्यायालय में कांड संख्या 68/2025 के तहत मामला दर्ज है. उस पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला चल रहा है.
डुगडुगी बजाकर की मुनादी
लंबे समय से फरार चल रहे चुन्नू के खिलाफ चाईबासा न्यायालय से जारी इश्तेहार वारंट का पालन करते हुए जगन्नाथपुर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर मुनादी की. लोगों की मौजूदगी में उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया और उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया.
पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय से मिले अगले आदेश के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई कि अगर किसी को फरहान की गतिविधियों की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना पुलिस को दें और जांच में सहयोग करें.
