Chaibasa News : जीरामजी पर विपक्ष भ्रम फैला रहा

आसनतलिया में विकसित भारत रोजगार पर कार्यशाला

एआइ और जियो टैग से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी

अब खाते में राशि, साप्ताहिक भुगतान, बुआई-कटाई में 60 दिन का अवकाश व बेरोजगार भत्ता मिलेगा

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को चक्रधरपुर के मध्य विद्यालय आसंतलिया में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि विपक्ष वीबी जीरामजी पर अनर्गल बयानबाजी कर जनता को भ्रमित कर रही है. यह मजदूरों-किसानों के हित में ऐतिहासिक संशोधन है. अब सीधे खाते में राशि, साप्ताहिक भुगतान, बोआई-कटाई में 60 दिन का अवकाश व बेरोजगार भत्ता मिलेगा. इससे गांवों से पलायन रुकेगा और रोजगार बढ़ेगा. भाजपा प्रदेश सह संगठक दिनेश कुमार ने बताया कि पहले 100 दिन का रोजगार की गारंटी थी पर अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मनरेगा में गांधीजी का नाम था, फिर भी झामुमो-कांग्रेस ने घोटाला किया. जिसे प्रधानमंत्री ने 60-40 रेशियो से सुधारा. कार्यशाला में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, शशिभूषण सामाड, जिलाध्यक्ष दीपक पासवान सहित मालती गिलुवा, विमला प्रसाद, संजय पासवान, संजय मिश्रा, अनूप दूबे, तीरथ जामुदा, सुरेश साव, गोरखनाथ डारे बोदरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >