नोवामुंडी ओवरब्रिज की लाइटें खराब, हादसों का बढ़ा खतरा

नोवामुंडी ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय लोग प्रशासन से मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

प्रतिनिधि, नोवामुंडी

नोवामुंडी ओवरब्रिज पर खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. थाना परिसर से लेकर फॉरेस्ट ऑफिस के समीप तक पुल पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा इलाका घने अंधेरे में डूब जाता है. तीन दिन पहले इसी अंधेरे के कारण एक अज्ञात ट्रेलर ओवरब्रिज के फुटपाथ पर चढ़ गया, जिससे पुल की तीन-चार रेलिंग और फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो गये. गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था. इससे पहले भी डेंजर मोड़ के पास एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन फुटपाथ से टकरा चुका है. लगातार हो रही ये घटनाएं पुल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

शांति समिति की बैठक में भी नहीं निकला समाधान

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी पूरे ओवरब्रिज पर अंधेरा पसरा था, जिसे स्थानीय विधायक सोनाराम सिनकु की पहल पर ठीक किया गया था. अब दोबारा लाइटें खराब होने से लोग परेशान हैं. इस मुद्दे को दो बार शांति समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. जनता ने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने, क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >