प्रथम सप्ताह में वेतन निर्गत कराने का होगा प्रयास: डीइओ तस्वीर: 09 सीबीएस 34 नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत करते संघ के पदाधिकारी प्रतिनधि, चाईबासा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने गुरुवार को नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) प्रिंस कुमार का जिला शिक्षा कार्यालय में पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद आयोजित परिचयात्मक बैठक में जिले की शैक्षणिक स्थिति, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विभागीय कार्यों तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के शिक्षक सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं. साथ ही उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित शैक्षणिक परियोजनाओं एवं नवाचारों को भी सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है. बैठक में शिक्षकों के समय पर वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. इस पर डीइओ प्रिंस कुमार ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन समय पर उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वेतन निर्गत कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. बैठक में शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन पूर्ति, जिला सचिव मनोज राउत सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे.
नवनियुक्त डीइओ का शिक्षकों ने किया स्वागत, समय पर वेतन भुगतान का दिया भरोसा
चाईबासा में नवनियुक्त डीइओ प्रिंस कुमार ने शिक्षक संघ के साथ बैठक की। उन्होंने हर महीने के पहले सप्ताह में शिक्षकों का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

तस्वीर: 09 सीबीएस 34 नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत करते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network