तेन्दा मे किसानों के बीच मूंग दाल एवं राहड़ दाल बीज का हुआ वितरण

झारखंड सरकार की पहल पर तेन्दा गांव के 30 किसानों को मूंग और राहड़ दाल के बीज वितरित किए गए, ताकि किसान खेती कर आत्मनिर्भर बन सकें।

बंदगांव-नकटी पंचायत के ग्राम तेन्दा में झारखंड सरकार के सौजन्य से अनुदान पर चयनित 30 किसानों को मूंग बीज एवं राहड़ दाल बीज का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने किया .इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को झारखंड सरकार खेती करने के लिए बीज एवं हर सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा मूंग दाल एवं राहड़ दाल के फसल में किसी भी तरह की कोई कठिनाई है तो आकार जानकारी ले सकते हैं .उसे हर तरह की जानकारी निशुल्क दी जाएगी. जिससे यहां के किसान खेती बेहतर ढंग से कर सके. उन्होंने कहा मूंग दाल,राहड़ दाल फसल पैदा करने की यहां अपार संभावना है .यहां के किसान मूंग दाल एवं राहड़ दाल की फसल पैदा कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्हें आमदनी के साथ-साथ अपने घर में भी उपयोग करने की दाल प्राप्त होगी. बीज वितरण के तत्पश्चात नकटी पंचायत के विभिन्न गांव में क्षेत्र भ्रमण भ्रमण कर किसानों को खेती करने के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों ,दोडाय जोंकों, कृषक मित्र एवं काफी संख्या में कृषक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil tiwary

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >