प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोपालपुर में भाजपा की ग्रामसभा आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोपालपुर में भाजपा की ग्रामसभा आयोजित

फोटो बंदगाँव: प्रखंड के कराईकेला पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की ओर से ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में किया गया.बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा तथा मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे.इस अवसर पर गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा एवं पुरुषोत्तम प्रधान ने संयुक्त रूप से किया. ग्रामीणों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.बैठक में गोपाल प्रधान, योगेश्वर प्रधान, गंगाधर प्रधान,ललित नारायण ठाकुर, केदार प्रधान, गणेश प्रधान, प्रदीप प्रधान, गौरंग प्रधान, केदार बानरा, सिद्धनाथ प्रधान,विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >