Chaibasa News : आपसी विवाद में अधेड़ पर कटारी से हमला, आरोपी हिरासत में

सोनुआ थाना के बनजीरा गांव की घटना, गंभीर रूप से घायल अधेड़ को चाईबासा रेफर किया गया

सोनुआ. सोनुआ थाना के बनजीरा गांव में कटारी से हमला कर अधेड़ व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब छह बजे बनजीरा गांव के महेन्द्र कोड़ा (45) अपने रिश्तेदार के घर हड़िया पी रहा था. इसी दौरान गांव के ही हरियल कोड़ा वहां पहुंचा. इसके बाद महेन्द्र व हरियल के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गयी. इस दौरान हरियल कोड़ा ने पास में रखे कटारी से महेन्द्र कोड़ा पर हमला कर दिया. इससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. महेन्द्र के चेहरे व माथे पर गंभीर चोट लगी है. पुलिस शुक्रवार को हरियल कोड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >