मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र, नवनियुक्त युवा और सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित

Chaibasa News: चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, नवनियुक्त युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Chaibasa News: आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा का 79वां स्थापना दिवस पिल्लई हॉल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राहुल देव बड़ाइक, विशिष्ट अतिथि सुनील प्रसाद साव, डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम और त्रिशानु राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इससे पूर्व अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर उरांव समाज के सातों अखाड़ा व ग्रामीण क्षेत्रों के मैट्रिक, इंटर और टैलेंट हंट के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही सरकारी सेवा में नवनियुक्त युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

एंबुलेंस व रक्तदान सेवा की सराहना

मुख्य अतिथि राहुल देव बड़ाइक ने समाज की एंबुलेंस व रक्तदान सेवा की सराहना की. विशिष्ट अतिथि सुनील प्रसाद साव ने कहा कि उरांव समाज का शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना विकास का प्रतीक है. स्वागत भाषण अध्यक्ष संचू तिर्की ने दिया. कार्यक्रम में अनिल लकड़ा, संजय कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >