Chaibasa News : छह संस्थानों के चुनाव में मेंस कांग्रेस का दबदबा

चक्रधरपुर रेल मंडल के 6 रेलवे इंस्टीट्यूट की प्रबंधन समिति के चुनाव में रेलवे मेंस कांग्रेस का दबदबा बरकरार रहा

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के 6 रेलवे इंस्टीट्यूट की प्रबंधन समिति के चुनाव में रेलवे मेंस कांग्रेस का दबदबा बरकरार रहा. सीनी व डांगुवापोसी में मेंस यूनियन के सदस्यों ने शानदार जीत हासिल की. इस जीत से रेलवे संस्थानों में मेंस यूनियन ने संस्थान के सदस्यों के बीच पकड़ मजबूत कर ली है. राउरकेला में मेंस यूनियन, मेंस कांग्रेस व अन्य यूनियनों समर्थित सदस्यों की आपसी सहमति से प्रबंध समिति सदस्य चुने गये. रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव को लेकर शनिवार को 7 मतदान केंद्रों में मतगणना की गई. देर रात चुनाव का परिणाम आया.

निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र.

रेलवे संस्थानों में चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. निर्वाचन अधिकारियों ने रेलवे संस्थानों के विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही रेलवे संस्थान प्रबंध समिति गठन के लिये निर्देश दिया. ज्ञात हो कि कई साल बाद रेलवे संस्थानों में प्रबंध समिति के गठन के लिए चुनाव हुआ. लंबे समय के बाद रेलवे संस्थानों के चुनाव होने से रेलकर्मियों में खुशी है. रेलकर्मियों में उम्मीद है कि रेलवे संस्थानों की दशा में सुधार होगा.

रेल संस्थानों के विजयी प्रत्याशी

– राउरकेला रेलवे इंस्टीट्यूट : अजय बाग , मानस चौधरी, डी कमलेश राव, झूमर जेना, जितेंद्र गणनायक, सीएच राजेश्वर राव, बीटी राव, निर्मल साहू व जोगेंद्र कालेत.

– डांगुवापोसी रेलवे इंस्टीट्यूट : बालाजी नायक, ए पवन कुमार, राजेंद्र रजक, शशि कपूर गोप, जगन्नाथ गोप, धर्मराज सिंकु, कन्हाई चरण बारिक, राजेश गुप्ता व शंकर्षण महाराणा.

– सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट : रामानंद महतो, अमृत गोवाला, मानस भट्टाचार्य, मनोज देशमुख, अमित सिंह, डमरुधर प्रधान, किशोर मंडल, मो शाहिद, व एसके रोशन.

– बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट : राजेश्वर, तपस बनर्जी, आरएसएस स्वामी, डी चंद्रशेखर राव, कन्हैया राम, आइ वेंकट राव, नवकुमार त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार सिंह व कमलाकांत मोहंती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >