Chaibasa News : कांड्रा-चांडिल के बीच मेगा ब्लॉक 8-9 को, 6 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

12 दिसंबर को खुलने वाली 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के कांड्रा-चांडिल रेलखंड में 8, 9 दिसंबर व 11, 12 दिसंबर को टीआरटी मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर टाटानगर से आने व जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें दो-दो दिनों तक रद्द रहेंगी, जबकि पुरुलिया व आद्रा में एक-एक जोड़ी ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व ऑर्जिनेट होकर चलेंगी. वहीं 12 दिसंबर को खुलने वाली 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भाया दिवकोटशिला-राजाबेरा-जमुनियातंद-आद्रा मिदनापुर-खड़गपुर होकर चलेगी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18601/18602टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 8 व 11 दिसंबर

18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 8 व 11 दिसंबर

13512/13511आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 8 दिसंबर (एक दिन)08151/08152टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 8 व 11 दिसंबर

08697/08698झारग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 9 , 11 व 12 दिसंबर (तीन दिन)

08173/08174 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 8 व 11 दिसंबर

शॉर्ट टर्मिनेंट होकर चलेंगी ये ट्रेनें

08173/08174आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 9 व 12 दिसंबर को आसनसोल से खुलने वाली ट्रेन पुरुलिया तक चलेगी व यहीं से खुलेगी.

13301/13302धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 8,9,11 व 12 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली ट्रेन आद्रा तक चलेगी व खुलेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >