Chaibasa News : पोसैता यार्ड में मेगा ब्लॉक आज, इस्पात एक्सप्रेस समेत रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

यह ट्रेनें घंटों देर से चक्रधरपुर आयेगी.

चक्रधरपुर. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को ब्लॉक के कारण मंगलवार को रद्द किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के पोसैता यार्ड को आधुनिकीकरण व रखरखाव कार्य व मरम्मत कार्य के लिये सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर जाने व आने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि पूणे व नई दिल्ली चार ट्रेनों को रीशिड्युल कर चलाया जा रहा है. यह ट्रेनें घंटों देर से चक्रधरपुर आयेगी.

आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

22861/ 12872 हावड़ा-कांटाबांझी/ टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस18110/ 18109 इतवारी-टाटा-इतवारी एक्सप्रेस08163 /08164 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू

08145/ 08146 राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू

रीशिड्युल होने के कारण घंटों देर से चक्रधरपुर आयेंगी ये ट्रेनें

20821 पूणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट

12767 नई दिल्ली-एसआरसी एक्सप्रेस ढाई घंटे12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे

12262 हावड़ा-सीएसटीएम दुरांतो एक्सप्रेस 5 घंटे -17 दिसंबर को होगा रीशिड्युल

दपू रेलवे जीएम का दौरा कल

चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 18 दिसंबर को खड़गपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा 130 किमी रेलखंड का निरीक्षण करेंगे. श्री मिश्रा दोपहर ढाई बजे झारसुगुड़ा से विशेष ट्रेन से विंडो निरीक्षण शुरू करेंगे. शाम 7 बजे टाटानगर पहुंचेंगे. रेल जीएम के दौरे को लेकर महाप्रबंधक के सचिव मनीष पाठक ने मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >