मंझारी में किसान जागरुकता रथ रवाना, बीडीओ ने एसआइआर कार्य का लिया जायजा

मंझारी प्रखंड में किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। बीडीओ ने एसआइआर अभियान और जनवितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रमुख सुशीला बारी तांतनगर. मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी ने बुधवार को किसान जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को खरीफ खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करेगा.

बीडीओ विजय राम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों तक कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाना है. इसके बाद उन्होंने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आहार दिवस पर उन्होंने जनवितरण प्रणाली की दुकानों का भी निरीक्षण कर लाभुकों से समस्याओं की जानकारी ली.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >