Chaibasa News : लार्सन क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को हराया

पश्चिमी सिंहभूम : 32वीं एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार से एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की. पहले मैच में लार्सन क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को पांच रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में लार्सन क्लब चाईबासा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. क्लब के अक्षत पटेल ने 29, ललित शुक्ला 27, तौसिफ अहमद 20 रन, जन्मजय सिंह यादव व देवांश शुक्ला ने 19-19 और फैजानुल रहमान ने 18 रनों का योगदान दिया. चक्रधरपुर के परमजीत सिंह ने चार व संतोष ने तीन विकेट झटके. वहीं, आशीष कुमार सिंह, कप्तान सचिन दुबे व सुमित शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किये. इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर की टीम ने 28.1 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम के अभिषेक चम्पाती ने 59 रनों का योगदान दिया. सुमित शर्मा ने 30 , एस अनुज उरांव ने 20 व आशीष कुमार सिंह ने 12 रन बनाये. लार्सन के फैजानुल रहमान व सत्यम सिंह ने तीन विकेट व विनय यादव ने दो विकेट हासिल किये. कप्तान आनंद व जन्मजय ने एक-एक विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >