Chaibasa News : तीरंदाजी में ओवरऑल चैंपियन बनी कुमारडुंगी टीम

चाईबासा में एसआर रुंगटा तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन, जिले के 200 तीरंदाजों ने लक्ष्य पर निशाना साधा

चाईबासा.

जिला तीरंदाजी संघ द्वारा वनपाल प्रशिक्षण केंद्र स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय 8वीं जिला स्तरीय एसआर रुंगटा तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन हो गया. चैंपियनशिप में ओवरऑल आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कुमारडुंगी प्रथम और बिरसा आर्चरी फीडर सेंटर चिरिया दूसरे स्थान पर रहा. चैंपियनशिप के दूसरे दिन इंडियन राउंड के छह आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग में जिले के लगभग 200 तीरंदाजों ने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा.

सीआरपीएफ 174 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शांति किस्कु ने कहा कि डेडीकेशन, अनुशासन, लगन जोश को ऐसे ही बुलंद बनाकर रखिये. आने वाले समय में अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम, जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव अजय नायक, महिला कॉलेज बीएड विभाग के प्रो सुमन अर्पिता टोप्पो, वेंकटनाथन समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विभिन्न वर्ग के परिणाम

अंडर- 17 बालिका वर्ग (30 मीटर) : दिव्यांशी सामड प्रथम, जानकी कोंडांगकेल द्वितीय एवं सालमी तिग्गा तृतीय रही. अंडर- 17 बालिका वर्ग (20 मीटर) : जानकी कोंडांगकेल प्रथम, ललिता आल्डा द्वितीय और दिव्यांशी सामड तृतीय रही. अंडर ओवरऑल बालिका वर्ग : दिव्यांशी सामड प्रथम, जानकी कोंडांगकेल द्वितीय और ललिता आल्डा तृतीय रही.

अंडर-17 बालक वर्ग 30 मीटर : अफसर मल्हार प्रथम, घनश्याम जामुदा, द्वितीय एवं योगेंद्र हेस्सा तृतीय रहा. अंडर-17 बालक वर्ग 20 मीटर : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, सन्नी हेंब्रम और राजेश पुरती तृतीय रहा.

अंडर-17 ओवरऑल बालक वर्ग : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, अफसर मल्हार द्वितीय और घनश्याम जामुदा तृतीय रहा.

अंडर-15 बालिका वर्ग 30 मीटर : जानकी कोंडागकेल प्रथम, संगीता कोंडांगकेल द्वितीय एवं सालमी तिग्गा तृतीय रही. अंडर- 15 ओवरऑल बालिका वर्ग : जानकी कोंडांगकेल प्रथम, सालमी तिग्गा द्वितीय और संगीता कोंडांगकेल तृतीय रही. अंडर- 15 बालक वर्ग 30 मीटर : मंगल सिंह लागुरी प्रथम, रेहान कच्छप द्वितीय और लीयू इकियाम कुंकल तृतीय रहा. अंडर-15 ओवरऑल बालक वर्ग : मंगल सिंह लागुरी प्रथम, रेहान कच्छप द्वितीय और मानसिंह पूरती तृतीय रहा.

जूनियर बालिका वर्ग 40 मीटर : दिव्यांशी सामड प्रथम, मोनिता सिंकू द्वितीय और माधुरी कुंकल तृतीय रही.

जूनियर बालिका वर्ग 30 मीटर : संतोषी रॉय प्रथम, मोनिता सिंकु द्वितीय और ललिता आल्डा तृतीय रही.

जुनियर बालक वर्ग 40 मीटर : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, मंगल सिंह लागुरी द्वितीय और राजेश पूरती तृतीय रहा.

जुनियर बालक वर्ग 30 मीटर : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, घनश्याम जामुदा द्वितीय और अफसर मल्हार तृतीय,

सीनियर बालिका वर्ग 50 मीटर : दिव्यांशी सामड प्रथम,बबिता कोंडांगकेल द्वितीय और मोनिता सिंकु तृतीय रही.

सीनियर बालिका वर्ग 30 मीटर : संतोषी रॉय प्रथम, मोनिता सिंकु द्वितीय और बबिता कोंडांगकेल रही.

सीनियर बालिका वर्ग 50 मीटर : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, सन्नी हेंब्रम द्वितीय और अफसर मल्हार तृतीय रहा.

सीनियर बालक वर्ग 30 मीटर : योगेंद्र हेस्सा प्रथम, घनश्याम जामुदा द्वितीय और आकाश ईचागुटू तृतीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >