साइकिल रैली में युवाओं का जोश, कृष्णा महतो और शीला बानरा बने विजेता

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चाईबासा में आयोजित जिला स्तरीय साइकिल रैली में कृष्णा महतो और शीला बानरा ने पुरुष व महिला वर्ग में जीत हासिल की.

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार सुबह जिला स्तरीय साइकिल रैली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता जिला समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए घड़ीघर चौक तक पहुंची. एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ बहामन टुटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया.

महिला प्रतिभागियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, स्वास्थ्य जागरुकता और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती प्रखंडों से आए युवाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. पुरुष वर्ग में मनोहरपुर के कृष्णा महतो प्रथम, सोनुवा के उदय सुंडी द्वितीय और सरजोम सुंडी तृतीय रहे.

महिला वर्ग में सोनुवा की शीला बानरा प्रथम, दर की बुधनी सामड द्वितीय और खूंटपानी की बाहलेन बानरा तृतीय रहीं. अतिथियों ने विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल विभाग और पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >