कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025–27 में नामांकन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई

कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। छात्र चांसलर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रतिनिधि, चाईबासा

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय शिक्षा नीति व झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में स्नातकोत्तर सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए शनिवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है.विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 (अपराह्न 5:00 बजे तक) कर दी है.ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व विद्यार्थियों को APAAR ID बनाना आवश्यक है. जिन विद्यार्थियों के पास APAAR ID उपलब्ध नहीं है, वे DigiLocker के माध्यम से इसे बनाकर आवेदन करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि भविष्य में Academic Bank of Credit (ABC) के लिए APAAR ID आवश्यक होगी.कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक बढ़ाई है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी स्नातकोत्तर नामांकन से वंचित न रह जाए.

मुख्य बिंदु

-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 (अपराह्न 5:00 बजे तक) कर दी गई है.-ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 20 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे.-FYUGP के तहत 6 सेमेस्टर की बैचलर डिग्री प्राप्त विद्यार्थी स्नातकोत्तर नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे.-ऑनलाइन भुगतान से संबंधित आपत्तियों का निवारण: 21 जुलाई 2026.-मेधा सूची का प्रकाशन: 22 जुलाई 2026 (अपराह्न 3:00 बजे तक) संबंधित महाविद्यालयों की वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर.-मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन: 23 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक.-कक्षाओं का प्रारंभ: 5 अगस्त 2026.-ऑनलाइन आवेदन का माध्यम: चांसलर पोर्टल – www.universities.jharkhand.gov.in⁠-आवेदन शुल्क: ST/SC – ₹150 तथा Gen/OBC – ₹200.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil Ranjan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >