कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पीएचडी इंटरव्यू के लिए जारी की सूची, 10 से 25 फरवरी के बीच होगा इंटरव्यू

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सत्र में प्रवेश के लिए पीएचडी अभ्यर्थियों की आखिरी सूची जारी ही है. इसमें 18 विषयों के लिए 145 लोगों को चुना गया है.

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश के लिए प्रोविजनल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इस वर्ष कुल 21 विषयों में आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिनमें से 18 विषयों के अंतर्गत कुल 145 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. अभ्यर्थी अपनी एप्लीकेशन संख्या के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं. शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों का इंटरव्यू संबंधित विभागों द्वारा 10 से 25 फरवरी के बीच आयोजित किया जायेगा.

इंटरव्यू की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारियां विभागों की ओर से ई-मेल के माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचित की जायेगी. इंटरव्यू के दौरान रिसर्च प्रपोज़ल व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

कुलपति ने दी शुभकामनाएं

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि शोध की गुणवत्ता और पारदर्शिता विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पीएचडी के लिए शॉर्टलिस्ट सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल अकादमिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं, निदेशक रिसर्च एंड डेवलपमेंट काउंसिल ने कहा कि यह सूची विश्वविद्यालय की पारदर्शी एवं समयबद्ध पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का प्रतीक है. उन्होंने भी सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें:

रमा खलखो से ज्यादा अमीर रोशनी खलखो, किस पर कितना केस?

राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटे झारखंड के दिग्गज! पति, पत्नी, बेटा मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >