चाईबासा: कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में 150 कराटेकार शामिल

चाईबासा के संत जेवियर स्कूल में आयोजित कराटे प्रशिक्षण शिविर और ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में 150 कराटेकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतिनिधि : चाईबासा जापान कराटे ऑफ एसोसिएशन झारखंड का एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन रविवार को संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की गयी. इस डिप्लोमा परीक्षा को जेके इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सिहान आनंद रत्ना के द्वारा संचालित की गयी. श्री रत्ना महाराष्ट्र मुंबई से चाईबासा आये. इस कराटे प्रशिक्षण सह ब्लैक बेल्ट परीक्षा में करीब 150 कराटेकारों ने भाग लिया.

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस मौके पर संत जेवियर ब्बॉयज स्कूल चाईबासा के प्रधानाध्यापक फादर यूजिन एक्का, जेकेएआइ झारखंड के प्रेसिडेंट सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक सह सेंसई पंकज कुमार सिंह, जेकेए झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली, अस्सिटेंट सेक्रेट्री सेंसई डॉ अमरेश अनीश, समाजसेवी सीताराम सिंह और राजेश रंजन तिग्गा समेत अभिभावक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >