Chaibasa (चांडिल): मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के सिरका टोला काठालडीह हरिमंदिर से ससांगडीह तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि 1.85 किमी सड़क का निर्माण 164.92 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के काफी पुरानी मांग को पूरा किया गया. उन्होंने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया.
तालाब के जीर्णोद्धार का हुआ उद्घाटन
इसी क्रम में विधायक ने नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के लुपुंगडीह टोला डूमरडीह में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत उद्घाटन शिलापट्ट अनावरण कर किया. उन्होंने कहा 12 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया, जिससे किसानों व ग्रामीण लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू राम महतो, विश्वनाथ गोप, रमापति महतो, सुरजीत महतो, मंगल मांझी, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, भाजपा नेत्री अनिता पारित आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
चाईबासा में दबंगई: पुलिस को पता बताने पर वार्ड पार्षद को सरेआम पीटा, चांदी की चेन लूटकर फरार
Chakradharpur News : नगर परिषद को टैक्स देकर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 500 परिवार
