Chaibasa News : हरियाली व नवाचार से सजी प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोहा

प्रदर्शनी में 15 से अधिक कंपनियों और नर्सरी संस्थानों की रही भागीदारी, आज पुरस्कार वितरण

नोवामुंडी.

टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन की ओर से 35वां वार्षिक पुष्प व सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन एमइ स्कूल ग्राउंड(नोवामुंडी) में किया गया. प्रदर्शनी 31 जनवरी चलेगा. यह आयोजन हरियाली, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण बना. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) व विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार ने किया. प्रदर्शनी परिसर में बनाये गये आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं.

प्रेरणा महिला समिति की ओर से लगाये गये खाने-पीने के स्टॉल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण हैं. प्रदर्शनी के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों की ओर से बनायी गयी रंग-बिरंगी, सृजनात्मक और विषय आधारित रंगोलियों ने न केवल दर्शकों बल्कि मुख्य अतिथियों का भी मन मोहा. अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां व दर्जनों नर्सरी संस्थानों की भागीदारी रही, जहां आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत बीज, पौधों की नयी किस्में और कृषि नवाचार प्रदर्शित किये गये. 31 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर मधुस्मिता जेना (प्रेसिडेंट, प्रेरणा एवं स्पंदन महिला समिति), राजेश चिंतक (सीएचआरओ), अवनीश कुमार (चीफ माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट, ओएमक्यू) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, किसान उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >