Chaibasa News : भाजपाइयों ने राज्य सरकार को घेरा, 3 दिनों में कार्रवाई का अल्टीमेटम
मनोहरपुर. मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर जमकर निशाना साधा. चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर दोषी डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अस्पताल परिसर में उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
वेंटिलेटर पर है स्वास्थ्य सेवा:
मनोहरपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पासवान ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब से सूबे में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को भी घेरे में लिया. विभाग में आए दिन अप्रिय घटनाएं घट रही हैं, जो यह बताने के लिए काफी है कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग:
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजय प्रजापति और महामंत्री हेमंत संडील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज से मुलाकात की. भाजपाइयों ने जच्चा-बच्चा की मौत को अस्पताल की लापरवाही बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा.
सीएचसी प्रभारी से मिला प्रतिनिधिमंडल:
प्रतिनिधिमंडल ने सीएचसी प्रभारी अनिल कुमार से भी मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी. बीडीओ शक्ति कुंज ने भाजपाइयों को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. इस विरोध-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री तीरथ जमुदा, सुशीला टोप्पो, जामा खान, संतोष तिवारी, कैलाश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, अमित डागा, रोबी लकड़ा, उमेश रवानी, संतोष तिवारी, कैलाश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा,अमित डागा, संतोष तिवारी, रोबी लकड़ा, उमेश रवानी आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.