Chaibasa News : माओवादियों के बिछाये आइइडी से तीन साल में 20 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत, अबतक नहीं मिला मुआवजा

चाईबासा: मृतकों के आश्रित आज भी आस में, कई परिवार की स्थिति खराब

झींकपानी.

कोल्हान, पोड़ाहाट व सारंडा जंगल में माओवादियों के बिछाये आइइडी की चपेट में आने से बीते तीन साल में 20 से अधिक ग्रामीणों की जान जा चुकी है. हालांकि, आश्रितों को अबतक सरकारी सहायता या मुआवजा नहीं मिला है. आश्रित सरकारी सहायता की आस में हैं. कई आश्रितों की स्थिति दयनीय हो गयी है. विगत 18 मई, 2023 को टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु जंगल में पत्ता तोड़ने गये 14 वर्षीय नारा कोड़ा की आइइडी की चपेट में आने से मौत हो गयी थी. वह रेंगड़ाहातू के बंगलासाई निवासी कुजरी कोड़ा का इकलौता पुत्र था. घर में मां कैरी कोड़ा व पिता कुंजरी कोड़ा व दो छोटी बहनें हैं. मृतक के परिवार को घटना के बाद 5000 रुपये प्रशासन ने दिये थे. उसके पश्चात किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं दी गयी है. परिवार का राशन कार्ड नहीं है. उन्हें अनाज नहीं मिलता है. मृतक के परिजन टूटे-फ़ूटे घर में रहते हैं. किसी तरह जीवन यापन करते हैं. मृतक की छोटी बहनें आर्थिक तंगी के कारण स्कूल भी नहीं जा पा रही हैं.

ज्ञात हो कि नक्सल हिंसा में मारे गये लोगों को केंद्र व राज्य सरकार से मुआवजा मिलने के प्रावधान है. इसके तहत राज्य सरकार को केंद्र को प्रस्ताव भेजना पड़ता है. इसके बाद केंद्रे सरकार पांच लाख रुपये तक मुआवजा देती है. हाल में झारखंड सरकार ने राज्य के पांच परिवार को एक-एख लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी.

कोल्हान, पोड़ाहाट व सारंडा जंगल में आइइडी ब्लास्ट में प्राण गंवाने वाले ग्रामीण

22 नवंबर, 2022 : चेतन कोड़ा (50), रेंगड़ाहातु मुंडा साईं, टोंटो थाना

28 दिसंबर, 2022 : सिंहराय पुरती (25) छोटा कुइरा, गोइलकेरा

21 फरवरी, 2023 : हरिशचंद्र गोप (23), मेरेलगाढ़ा, गोइलकेरा

1 मार्च, 2023 : कृष्णा पुरती (40), इचाहातु, गोइलकेरा

25 मार्च, 2023 : गुरुवारी तामसोय (60), अंजेदबेड़ा, मुफ्फसिल

5 अप्रैल, 2023 : बिरसा पुरती (40), मारांगदिरी, गोइलकेरा

10 अप्रैल, 2023 : डगा पुरती (30), हुसीपीढ़, गोइलकेरा

10 अप्रैल, 2023 : जेना कोड़ा (40) रेंगड़ाहातू (टाटीबेड़ा), टोंटो

28 अप्रैल, 2023 : गांगी सुरीन (55), पाताहातु, सोनुवा

18 मई, 2023 : नारा कोड़ा (12) रेंगड़ाहातु (बंगला साईं), टोंटो

25 मई, 2023 : कांडे लागुरी (45). रुइया, टोंटो

25 मई, 2023 : बाबूलाल अंगारिया (30), रायदोर , गोइलकेरा

18 जून, 2023 : विष्णु होनहागा (20) रेला, गोइलकेरा

12 सितंबर, 2023 : लोबो गोप (25), कादरबेड़ा, गोइलकेरा रंदाय पुरर्ती, छोटा कुइरा, गोइलकेरा

17 अक्तूबर, 2024 : सुनील सुरीन, मरकंडा, जराइकेला

07 जनवरी, 2025 : सानियो गागराई (07) तिरिलपोसी, सरायकेला

28 नवंबर, 2025 : फूलो धनवार (18), कोलबोंगा, लेबरागढ़ा जंगलकिस जगह पर घटना हुई. किस तरह का एक्सप्लोसिव था. कौन हताहत हुआ, इसका फिगर अभी हमलोगों के पास नहीं है. प्रावधान के तहत भुगतान होगा. 
-

अमित रेनू

, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >