Chaibasa News : शकी पत्नी से परेशान पति ने दोस्त की मदद से चाकू से गला रेता, गिरफ्तार

- तांतनगर. राजामाई हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता

तांतनगर. शकी पत्नी के झगड़ा व मोबाइल में उलझे रहने से परेशान पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. उक्त मामले में तांतनगर पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरी (चाकू) बरामद कर लिया है. आरोपियों में तांतनगर के चिमीसाई (कौवासाई) निवासी मृतका का पति मुकू चाम्पिया (20) और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कारलाजोड़ी निवासी सिनू पुरती (21) शामिल है.

शौच के बहाने पत्नी को खेत में ले गया

जानकारी के अनुसार, मुकू चांपिया गुजरात में मजदूरी करता था. घटना के दिन वह घर पहुंचा. मुकू के किसी लड़की के साथ बात करने से पत्नी राजामाई नाराज होती थी. पति पर शक करती थी. वह हमेशा मोबाइल में फ्री फायर (गेम) खेलती थी. मना करने से झगड़ती थी. इससे गुस्सा होकर मुकू 13 अप्रैल की रात घर पहुंचा. पत्नी राजामाई चांपिया को शौच के बहाने खेत ले गया. वहां पहले से मौजूद दोस्त की मदद से छुरी से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. इधर, मुकू के घर में बच्चे रोने लगे, तो ग्रामीणों ने देखा कि मां नहीं है. गांव के एक घर में दिरीदुल सुनुम (श्राद्ध कार्यक्रम) हो रहा था. ग्रामीणों ने सोचा कि शायद महिला वहीं गयी है. सुबह महिला का शव खेत में पड़ा था. घर वालों ने तत्काल मुकू को फोन से सूचना दी कि पत्नी का हत्या हुई है. पुलिस शव बरामद कर थी कि मुकू भी घटना स्थल पहुंच गया. पुलिस ने मुकू से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्या का राज उगल दिया.

भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया थागौरतलब हो कि 13 अप्रैल को चिमीसाई टोला कौवासाई में राजामाई की हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतका के भाई संजय बारी ने दामाद व अन्य के खिलाफ मंझारी थाना में हत्या मामले दर्ज कराया था.

निर्दोष पति को तीन दिनों से पुलिस हिरासत में रखने का आरोपदूसरी ओर, चिमीसाई टोला कौवासाई निवासी सपनी चाम्पिया ने पुलिस पर उसके पति मनोज उर्फ इंद्रो चाम्पिया को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि हत्यारोपी मुकू और मनोज भाई- भाई हैं. वर्तमान में चूल्हा चौकी अलग- अलग घर में है. घटना से मनोज का कोई लेना देना नहीं है. पुलिस ने मनोज को सोमवार को शक के आधार पर ओपी ले गयी थी. तीन दिन बाद भी हिरासत में रखना उचित नहीं है.

…कोट…हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं, शक के आधार पर लाये गये व्यक्ति को छोड़ दिया गया है.

– पीयूष नाग, ओपी प्रभारी तांतनगर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >