Chaibasa News : अंडर-14 योग के बालक व बालिका वर्ग में डीएवी चाईबासा को मिला प्रथम स्थान

संकुल स्तरीय शतरंज व योग प्रतियोगिता .अंडर -17 बालक व बालिक वर्ग में डीएवी बिष्टुपुर प्रथम

चाईबासा

. सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में शुक्रवार को डीएवी सीएमसी के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय योग एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन, डीएवी एंथम, मार्च पास्ट व शपथ ग्रहण के साथ किया.मुख्य अतिथि ने खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास का साधन बताते हुए विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाये रखने की प्रेरणा दी. प्राचार्य सह एआरओ झारखंड जोन ए, ओम प्रकाश मिश्रा ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया.इस प्रतियोगिता में डीएवी चाईबासा, बिष्टुपुर, झींकपानी, नोवामुंडी, गुआ व बहरागोड़ा के 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 80 ने शतरंज और 58 ने योग में अपनी प्रतिभा दिखायी.पर्यवेक्षक के रूप में डीएवी नोवामुंडी के प्रिंसिपल पीके भुईंया मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक चंद्रशेखर ने किया.

निर्णायक मंडली में ये रहे शामिल :

शतरंज में निर्णायक मंडली के सदस्यों में बसंत खंडेलवाल, सूरज तिऊ, हर्ष मुरारका व कृष्णा जालान उपस्थित थे. योग में निर्णायक मंडली के सदस्यों में सुनील कुमार प्रजापति, सुमित कुमार विश्वकर्मा, सोमनायक व रश्मि सिंकु उपस्थित थीं.

योग में ये रहे अव्वल :

योग में अंडर-14 समूह में डीएवी चाईबासा के लड़कों एवं लड़कियों के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. डीएवी गुआ के लड़कों के समूह ने द्वितीय व डीएवी झींकपानी की लड़कियों के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अंडर 17 ग्रुप में डीएवी बिष्टुपुर के लड़कों व लड़कियों का समूह प्रथम स्थान पर रहा. लड़कियों के समूह में डीएवी झींकपानी ने द्वितीय स्थान व लड़कों के समूह में डीएवी बहरागोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. अंडर-19 वर्ग में लड़कों में डीएवी झींकपानी प्रथम स्थान पर लड़कियों में डीएवी चाईबासा प्रथम स्थान व डीएवी बहरागोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा. आर्टिस्टिक योग में लड़कों के समूह में डीएवी चाईबासा के अरित्र दास को अंडर- 14 समूह में प्रथम स्थान. अंडर- 17 में डीएवी बिष्टपुर के अंशुल प्रमाणिक को प्रथम स्थान व अंडर-19 में डीएवी झींकपानी के डायमंड सिंह हेंब्रम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. लड़कियों के समूह में अंडर 14 में आर्य कुमारी चाईबासा को प्रथम स्थान व अंडर 17 में आध्या डीएवी बिष्टुपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

शतरंज में इन्होंने मारी बाजी

शतरंज में अंडर-14 लड़कों के समूह में डीएवी बिष्टुपुर को प्रथम स्थान व चाईबासा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. अंडर-14 लड़कियों के समूह में डीएवी बिष्टपुर को प्रथम स्थान व डीएवी चाईबासा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. अंडर-17 में लड़कों के समूह में डीएवी चाईबासा को प्रथम स्थान व डीएवी बिष्टुपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. अंडर-17 लड़कियों के समूह में डीएवी चाईबासा को प्रथम स्थान व डीएवी एनआईटी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. अंडर-19 में लड़कों के समूह में डीएवी एनआईटी को प्रथम स्थान व डीएवी चाईबासा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. अंडर-19 में लड़कियों के समूह में डीएवी बिष्टुपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >